कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गोरधनपुरा: खुले इलेक्ट्रिक पैनल से हादसे का खतरा कोटा के छबनी मेन रोड, रॉयल पॉम्स, रामचंद्रपुरा, गोरधनपुरा से लोकेश प्रजापति ने खुले इलेक्ट्रिक पैनल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जिक्र किया है कि बंगाली कॉलोनी में कापरेन वाले की नई बिल्डिंग के पीछे इलेक्ट्रिक पैनल का बॉक्स खुला हुआ है। काफी दिनों से न तो इसे कवर किया गया है न ही शिकायत पर विभाग के किसी कर्मचारी ने ही ध्यान दिया है। बारिश के इस मौसम में करंट या शॉर्ट सर्किट से कोई हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। संबंधित विभाग से अपील है कि इसे ठीक करें। करणी नगर: सप्ताह बीते, नहीं हो रही नालियों की सफाई 'भास्कर समाधान' पर करणी नगर, नई बस्ती से नरेन्द्र सिंह देवड़ा ने नालियों की साफ–सफाई न होने की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी के डी ब्लॉक में कई दिनों से न तो नालियां साफ हुई हैं न ही सफाई कर्मचारी नियमित आते हैं। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम पड़ी हैं और पानी जमा हुआ है। जिनमें मच्छर पनप रहे हैं। अनंतपुरा: सड़क बनाकर एक समस्या दूर की, दूसरी खड़ी कोटा शहर के झालावाड़ रोड, अनंतपुरा से हरिओम सोनी ने जलभराव की समस्या का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले उनकी दुकान के सामने की रोड का डामरीकरण किया गया था। लेकिन उसके बाद से ही दुकान के आगे पानी जमा रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुका हूं लेकिन किसी ने भी समाधान नहीं करवाया है। आदर्श नगर: नालियां बनाईं, ढकीं नहीं, दो हादसे हो चुके 'भास्कर समाधान' पर बोरखेड़ा के आदर्श नगर रोहित बत्रा ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में बीते एक महीने से सड़क खोद रखी है। अब जाकर नालियां बनाई हैं लेकिन उन पर कवर अब भी नहीं लगाए गए हैं। इससे लोगों को आने–जाने में काफी परेशानी हो रही है। बेसहारा पशुओं के गिरने का डर भी बना हुआ है। अब तक दो दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो चुके हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… रामपुरा: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कैथूनीपोल, विक्रम चौक, रामपुरा से अनिल ने खुली नाली की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लाला जी नमकीन, लालबुर्ज के पास गली में सीसी रोड पर बनी नाली पर स्लैब या फैरो कवर न होने से वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने इसका समाधान करवा दिया है। केशवपुरा: पार्षद मुकेश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के वार्ड 92 के केशवपुरा इलाके से पवन कुमार सुमन ने खुली नाली को न ढकने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी पोस्ट के बाद कुछ लोग निगम से आए और उन्होंने समस्या का समाधान तो किया नहीं उल्टा नाली पर लगे पत्थर हटाकर चले गए। रोड के बीच से जो नाला निकल रहा है उसे भी ठीक से नहीं बनाया गया है। इस समस्या के पुन: पोस्ट होने के बाद वार्ड पार्षद मुकेश शर्मा ने समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित