कोटा में ‘भास्कर समाधान’ ने शहर के लोगों को एक ऐसा मंच दिया है जहां प्रशासन और आमजन एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। सालों से चली आ रही संवाद की कमी दूर होने से आम पब्लिक की समस्याओं को सुलझाने में भी अधिकारी लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। हर वार्ड की आवाज सीधे इस मंच से उठने के कारण समाधान की प्रक्रिया में भी तेजी आई है। इससे लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… बजरंग नगर: ओवरफ्लो सीवरेज चैम्बर से गली वाले परेशान कोटा। 'भास्कर समाधान' पर बजरंग नगर की गली नंबर 5 से सुरेश कुमार मीणा ने ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज चेम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कृष्णा दूध डेयरी के सामने गली नंबर 4 में हमारे घर के सामने बने सीवरेज चैम्बर के जाम होने से यह ओवरफ्लो हो गया है। गंदगी और बदबूदार पानी पूरी गली में घरों के आगे जमा हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम के कर्मचारी औपचारिकता पूरी कर के चले जाते हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दें। जनकपुरी: खुले में डाल रहे कचरा, नियमित नहीं उठता कचरा कोटा। माला रोड, जनकपुरी, रेलवे स्टेशन एरिया से सुमन सिंह ने खुले में कचरा डालने और निगम की ओर से डस्टबिन नियमित रूप से खाली न करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, करतारनिवास के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। डस्टबिन ऊपर तक भर चुका है। नियमित साफ–सफाई न होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। निगम के सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन नहीं आते। स्कूल के आसपास इस तरह गंदगी होने से मच्छर और बदबू भी हो रही है जिससे छोटे बच्चों के बीमार होने का डर बना रहता है। निगम के प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाने का सहयोग करें। रोझड़ी: न नालियां बनीं न रोड, सफाई कर्मचारी झांकने भी नहीं आते कोटा। 'भास्कर समाधान' पर कोटा यूनिवर्सिटी रोड, विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य मार्ग से दिलीप सुमन ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 3 में सीसी रोड बने तीन साल हो गए हैं। इस दौरान न तो टूटी नालियों की मरम्मत की गई न ही कच्ची नालियों की जगी सीमेंटेड नालियां ही बनाईं। कॉलोनी में जिन लोगों ने अपने प्रयास से पक्की नालियां बनवाई हैं निगम के सफाई कर्मचारी उनकी सफाई तक नहीं करते हैं। वार्ड में नियमित रूप से साफ–सफाई भी नहीं हो रही है। पार्षद को कहने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। रंगबाड़ी: दो साल से नहीं बदला टूटा डस्टबिन, मंदिर में सफाई नहीं कोटा। जगदीश प्रसाद नागर ने रंगबाड़ी बालाजी परिसर से कचरा, उफनती नालियों और कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि रंगबाड़ी बालाजी मंदिर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। नालियों में गंदा पानी रुका हुआ है और कचरा डस्टबिन के बाहर तक गिरा हुआ है। नियमित साफ–सफाई नहीं होने से हालात रोज बदतर होते जा रहे हैं। पार्षद बदलने का भी कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… वक्फ नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा। 'भास्कर समाधान' पर दादाबाड़ी के वक्फ नगर से मोहम्मद इरफान ने रोड लाइट के खमभे पर शॉर्ट सर्किट होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि डॉक्टर मोहम्मद के पास वाली गली में रोड लाइट के पोल पर रात को तेज शॉर्ट सर्किट होने से लाइट भी बंद हो गई है। बिजली के तार जल जाने से कुछ घरों की लाइट भी चली गई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के केईडीएल के कर्मचारियों ने फॉल्ट सही कर दिया। इससे रोड लाइट फिर से रोशन हो गई और लोगों के घरों की लाइट भी आ गई। केशवपुरा: पार्षद कुलदीप मेहरा बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा। वार्ड 95 के केशवपुरा से राम प्रसाद ने शिकायत की थी कि सेक्टर–4 में नालियों का निर्माण करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। यहां ठेकेदार न तो एंग से सीमेंट का इस्तेमाल कर रहा है न ही नालियों की मोटाई ठीक बना रहा है। इससे नालियों की गुणवत्ता तो खराब हो ही रही है अगली बरसात तक ये टिकेंगी इस पर भी संदेह है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 95 के पार्षद कुलदीप मेहरा ने मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार को पाबंद किया और नालियों का स्टैंडर्ड के अनुसार बनाने की हिदायत दी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। कोटा के ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित