कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… रंगबाड़ी: पोस्ट के बाद साफ हुआ पार्क का कचरा कोटा में श्री खड़े गणेश मंदिर, एमबीएस रोड से अजय कुमार ने गंदगी हटाने की अपील करते हुए पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि श्री खड़े गणेश मंदिर के सामने बने पार्क में काफी गंदगी और कचरा फैला रहता है जिसे साफ नहीं किया जाता। पौधों को पानी देने की व्यवस्था नहीं है। फव्वारे भी टूटे हुए हैं। पोस्ट पब्लिश होने के बाद निगम ने सफाई से जुड़ी पार्क की समस्या का समाधान कर दिया है। जबकि अन्य पर अभी काम जारी है। नान्ता रोड: तकनीशियन द्वारका लाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा। नान्ता रोड, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट से नान्ता गांव से नरेश ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि नान्ता चौराहे पर (नहर के पास वाले शिव मंदिर के पास वाला चौराहा) पर लगी रोड लाइट और कैमरा दोनों काम नहीं कर रहे हैं। इस समस्या के पब्लिश होने के बाद केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर टीम के तकनीशियन द्वारका लाल ने समाधान कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रायपुरा: रोड लाइट खराब पड़ी, टैंट गिरा रायपुरा के शुभ आंगन विला से जितेन्द्र ने रोड लाइट न होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कई दिनों से रोड लाइट खराब है। इसकी वजह से कल एक घटना में सड़क पर लगा टैंट भी गिर गया है। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। अगर रोड लाइट होती तो ऐसा नहीं होता। इसका समाधान करवाएं। शिवपुरा: केईडीएल की लापरवाही, हादसे का डर कोटा। शिवपुरा से रीना शर्मा ने केईडीएल की लापरवाही उजागर करती हुई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि रावत भाटा रोड पर आरएसी कैम्पस, शिवपुरा परेड ग्राउंड के सी–ब्लॉक में केईडीएल ने घरों में खुले तारों से बिजली सप्लाई की हुई है। बिजली के बॉक्स खुले में पड़े हैं। लोहे से बने कूलर के स्टैंड से बिजली के तार बांधे हुए हैं। प्रताप नगर: मुख्य रास्ते पर लगा गंदगी का ढेर कोटा। राधाकृष्ण मंदिर, प्रताप नगर–II से आशीष मीना ने गंदगी और कचरे के ढेर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि क्षेत्र में बख्शी स्कूल जाने वाले मुख्य सीसी रोड पर कई दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। सीवरेज–नाली खोदकर गंदगी और मिट्टी सड़क किनारे डाल दी है जिससे यहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है। लाडपुरा: खेतों में नीचे तक झूल रही ‘एचटी मौत’ कोटा। लाडपुरा के खेड़ली पांडे गांव से राकेश मीणा ने खेतों में नीचे तक झूलते बिजली की हाईटेंशन लाइन की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि हाईटेंशन लाइन के तार खम्भों के झुकने के कारण नीचे की तरफ झूल रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार इसकी कम्प्लेंट भी कर चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित