कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पोस्ट कर रहे हैं। समाधान न होने पर लोग पोस्ट के जरिये जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल भी कर रहे हैं। फोटो शेयर कर लोग वार्ड की हकीकत से भी संबंधित विभागों को हकीकत से रुबरु करवा रहे हैं। इससे अधिकारी भी समाधान के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… अनंतपुरा: मॉनसून के बाद भी बाड़ा बस्ती में सूखे कंठ 'भास्कर समाधान' पर अनंतपुरा के बाड़ा बस्ती से राण विश्वास ने पेयजल की समस्या पर पोस्ट कर प्रशासन से सवाल किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारे क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। गर्मियों के बाद अब मॉनसून के बाद भी हमारे कंठ सूखे हैं। सघन आबादी वाली इस बस्ती में रहने वाले लोगों को जरूरत भर का पानी भी नहीं मिल पाता। ऊंचे दाम पर टैंकर मंगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि हमारी बस्ती को भी पाइपलाइन से जोड़कर इस समस्या का स्थायी समाधान करें। स्वामी विवेकानंद नगर: खुले में कचरा, राहगीर परेशान कोटा शहर के दीपश्री सुयोग, स्वामी विवेकानंद नगर से गजेन्द्र शर्मा ने कोटा यूनिवर्सिटी के गेट के सामने पड़े कचरे की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि आकाशदीप बिल्डिंग के सामने यूनिवर्सिटी के छोटे गेट पर लिंक रोड के किनारे खुले में कचरा पड़ा रहने से आने–जाने वाले राहगीरों को बहुत असुविधा हो रही है। इस कचरे के फैलने से अक्सर 70 फीसदी सड़क घिरी रहती है। प्रशासन से अपील है कि इसका समाधान करें। भड़ाना गांव: न नालियां, न पक्की सड़क, कैसे रहें लोग 'भास्कर समाधान' पर बी–48, नया साईं धाम, भड़ाना गांव से कुंवर सिंह मीना ने रोड और नालियों की खस्ताहाल स्थिति पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कॉलोनी में सड़कों और नालियों की स्थिति बहुत खराब है। टूटी सड़कों पर गाड़ियां चलाना भी मुश्किल हो गया है। नालियां नहीं बने होने से गंदा पानी गलियों में बहता है। इस समस्या के बारे में स्थानीय पार्षद,संबंधित जोन के अधिकारियों के सामने कई बार परेशानी रख चुके हैं लेकिन कोई यहां हमारी समस्या देखने–सुनने तक नहीं आया। नयापुरा: सड़क के गड्ढों से नियंत्रण खो रहे बाइक सवार मुक्ति मार्ग, कालपुरिया, नयापुरा से महेश गुर्जर ने खुले नाले और टूटी सड़क पर बने गड्ढों की समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि नयापुरा के मुक्ति मार्ग रोड पर कई बड़े गड्ढे हैं। टूटी–जर्जर सड़क के कारण अक्सर दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। हादसे की भी आशंका बनी रहती है। आगे एक नाला भी खुला हुआ है। सफाई न होने के कारण इस नाले से बहुत दुर्गंध आती है। पानी का निकास भी नहीं है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… केशवपुरा: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर केशवपुरा के सेक्टर–6 से पारस शर्मा ने केईडीएल से जुड़ी बिजली के तार की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सेक्टर में शीतला माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक पेड़ की डाल टूटी हुई है जो कभी भी बिजली के हाईटेंशन तार पर गिर सकती है। यह काफी व्यस्त सड़क है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। समस्या पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद कुलदीप मेहरा ने इसका समाधान करवा दिया। वार्ड 3: लाइट की समस्या सुलझाई, पार्षद अनीता 'पब्लिक की स्टार' कोटा के अनवाली से धनराज कोटड़ी ने पूरे मोहल्ले में लाइट न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि हमारे मोहल्ले में लाइट कई घटों से नहीं है। गर्मी से लोग परेशान हैं। पूरे मोहल्ले और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। कुछ नजर नहीं आ रहा है। जहरीले जीवों के निकलने का डर बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 3 की पार्षद अनीता भील ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित