कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। हालांकि, इस अवधि में कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं रहेगी और कोटा स्टेशन से रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि परिचालनिक व्यवस्थाओं के कारण कुछ ट्रेनों के आने व जाने में 10 से 15 मिनट तक अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अपील है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म व समय स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर या एनटीईएस ऐप से अवश्य जांच लें। प्लेटफॉर्म में होगा बदलाव ब्लॉक अवधि में गाड़ी संख्या 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 और 13240 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से किया जाएगा। वहीं 12060 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से होगा। रेलवे ने आवश्यकता पड़ने पर अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी परिवर्तन की संभावना जताई है। दो एक्सप्रेस ट्रेनें कोटा जंक्शन नहीं आएंगी गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस व 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 4 से 18 जुलाई तक गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से संचालित होंगी। इस अवधि में कोटा जंक्शन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का सोगरिया स्टेशन पर निर्धारित ठहराव रहेगा। तीन ट्रेनों का समापन सोगरिया स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस (4 से 17 जुलाई), 22984 इंदौर–कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (4 से 18 जुलाई) तथा 61634 बीना–कोटा मेमू (4 से 18 जुलाई) का समापन कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर किया जाएगा। कोटा-बीना मेमू सोगरिया से चलेगी गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।