कोटा में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश पुलिया के नीचे पार्किंग में खड़ी बाइक को 30 सेकंड में चोरी करके ले गया। घटना 12 अप्रैल की शाम 7 बजे के आसपास बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास की है। पीड़ित ने चोरी की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज थाने में दिया है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बदमाश बाइक चोरी करके ले जाता हुआ नजर आ रहा है। डेयरी पर काम करता है अजय मेहरा ने बताया कि उसका मौसेरा भाई मुरली बोरखेड़ा इलाके ने 4-5 साल से डेयरी पर काम करता है। वो बाइक से आता जाता है। बाइक को डेयरी के सामने पार्क करता है। 12 अप्रैल को बाइक को भी बाइक पार्किंग में खड़ी थी। शाम 7 बजे अज्ञात बदमाश बाइक को चोरी करके ले गया। बदमाश ने गले में गमछा डाल रखा था आधे घंटे बाद मुरली ने दुकाने से पार्किंग की तरफ देखा, तो बाइक नजर नहीं आई। उसने आसपास तलाश किया। लेकिन बाइक नहीं मिली। जिसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें एक बदमाश पुलिया के नीचे बाइक के पास खड़े होकर रैकी करता हुआ दिखाई दिया, और चंद सेकेंड में ही बाइक उठाकर ले जाता हुआ नजर आया। बदमाश ने गले में गमछा डाल रखा था। बाइक करीब 9 साल पुरानी थी। चोरी की शिकायत थाने में दी है।