प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी ने विरोध जताया। कोटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटोत्कच सर्किल पर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी बौखला गए हैं और वे ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि खड़गे के पुतले में 5 मीटर की जुबान लगाई, उसे धोया ताकि गंदी जुबान में सुधार हो। मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी 145 करोड़ देशवासियों का गौरव उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 145 करोड़ देशवासियों का गौरव है। उनके लिए अभद्र भाषा बोलते हुए कांग्रेस नेताओं को शर्म नहीं आती। देश को बांटने और देशवासियों को भड़काने का काम कर रही कांग्रेस भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी देश की सेवा कर रहे हैं। उन पर परिवारवाद की टिप्पणी कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह राजनीति का दोषारोपण है। कांग्रेस देश को बांटने का और देशवासियों को भड़काने का काम कर रही है। मोदी शासन काल के 13 साल में भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं बना। हमारे नेता स्वच्छ छवि वाले हैं। जनता सब समझती है। कांग्रेस की भाषा का जनता चुनाव में जवाब देगी। हताशा के कारण बौखलाए कांग्रेसी, इसलिए प्रधानमंत्री को बोल रहे अपशब्द उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस नेताओं ने मोदी की मां को गाली दी थी। हताशा के कारण कांग्रेस बौखलाई है। इसीलिए नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोले जा रहे हैं। पीएम मोदी के लिए कोई भी कांग्रेसी नेता बदतमीजी या अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा तो बीजेपी का कार्यकर्ताओं इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं।