कोटा में शादी के 3 महीने बाद विवाहिता ने जहर खा लिया। उल्टियां होने पर ससुराल वाले एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष के लोग भी सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल जहर खाने को कोई कारण सामने नहीं आया है। मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी अनिल टेलर ने बताया कि 28 साल की विवाहिता मोनिका की मौत हुई है। बारां जिले के अंता से पीहर पक्ष भी आया है। उनकी ओर से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पिता बोले- बेटी ने जहर क्यों खाया, नहीं पता विवाहिता के पिता बाबूलाल ने बताया कि बेटी की अप्रैल महीने में ही की थी। दामाद सोलर कंपनी में काम करता है। बेटी के ससुराल वालों ने उसके जहर खाने की सूचना दी थी। उल्टियां होने पर उसे हॉस्पिटल लेकर आए थे। आईसीयू में भी रखा गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।