कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को उनकी लंबित समस्याओं के समाधान मिल रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा इस जनमंच पर कायम है। अधिकारी भी इस मंच के जरिये शहर की उन समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं जो अब तक सामने नहीं आ पाई थीं। संबंधित विभाग उन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान भी करवा रहे हैं। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… अनंतपुरा: टूटे नाले से हादसे का डर, विभाग बेफिक्र कोटा शहर के तारा का चौक, कोलीपाड़ा, अनंतपुरा से टीपू ने गली के बीच ड्रेनेज नाले के टूटने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि तारा का चौक में यह नाला काफी समय से खुला हुआ है। इसे न तो ढका जा रहा है न ही फैरो कवर लगाया जा रहा है। इससे आने–जाने वाले लोगों खासकर बाइक सवारों को खासी परेशानी हो रही है। बच्चों और टू– व्हीलर्स के गिरने का डर भी बना रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सोगारिया: खुले ट्रांसफॉर्मर की फैंसिंग करने की अपील 'भास्कर समाधान' पर रेलवे स्टेशन रोड, सागारिया से विक्की ने खुले ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने की आशंका जताई है। उन्होंने लिखा है कि सोगारिया रोड, गणेश एनक्लेव, रामदास नगर चौराहे पर पूरा ट्रांसफॉर्मर खुला हुआ है। इसके चारों ओर न तो सुरक्षा घेरा है न ही कोई फैंसिंग की गई है। इससे बेसहारा पशुओं और कचरा बीनने वालों को करंट लगने का डर बना रहता है। आस–पास से गुजर रहे लोगों को भी स्पार्क और शाॅर्ट सर्किट का डर बना रहता है। केईडीएल से अपील है कि इस ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर फैन्सिंग करवा कर लोगों को सुरक्षित करें। महावीर नगर: 2 साल से न नालियां साफ हुईं न कचरा हटा कोटा शहर के महावीर नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एरिया से आदित्य ने परिजात कॉलोनी की अूटी नालियों और उनकी साफ–सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी परिजात कॉलोनी, महावीर नगर–I में बीते दो साल से न नाली की सफाई हुई है न ही कचरा साफ हुआ है। सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते। जंगली चूहे, मौसमी कीड़े और जहरीले जीव पनप रहे हैं। अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो वे देखकर चले जाते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। तलवंडी: पार्क में डीपी और बिजली के खुले बॉक्स, बच्चों को खतरा 'भास्कर समाधान' पर शहर की वीआईपी कॉलोनी, तलवंडी से मुरली मनोहर जैन ने निगम का ध्यान पार्क में बिजली के खुले बॉक्स की तरफ दिलाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि हमारे यहां पार्क में ज्यादातर पोल के नीचे लगे बिजली के बॉक्स और डीपी खुली हुई हैं। सुबह–शाम यहां बच्चे खेलते हैं। बारिश का मौसम है। कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इन खुली डीपी और बॉक्स को बंद कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। इस संबंध में कई बार निगम और जन प्रतिनिधियों को मौखिक में शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… सोगारिया: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन रोटेड़ा रोड, वृन्दावन धाम–1, महावीर कॉलोनी, सोगारिया से मनोज कुमार यादव ने झुके हुए बिजली के खम्भे की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सरस्वती कॉलोनी से भड़ाना रोड की तरफ जाते समय एक बिजली का खम्भा दो महीने से सड़क की ओर झुका हुआ है। इस पर कोई भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधन कर दिया। केशवपुरा: पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर केशवपुरा के सेक्टर–6 से पारस शर्मा ने केईडीएल से जुड़ी बिजली के तार की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सेक्टर में शीतला माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक पेड़ की डाल टूटी हुई है जो कभी भी बिजली के हाईटेंशन तार पर गिर सकती है। यह काफी व्यस्त सड़क है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। समस्या पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद कुलदीप मेहरा ने इसका समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित