कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। संबंधित विभाग भी तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहे है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सोगारिया: ट्रांसफॉर्मर से कॉलोनीवासियों को खतरा माला रोड, स्टेशन एरिया, सोगारिया की आदर्श कॉलोनी से सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने बिना सुरक्षा घेरे के लगे ट्रांसफॉर्मर की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी में सड़क के बीच बच्चों के पार्क के पास ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इसके चारों तरफ पेड़ भी बढ़ गए हैं। कई बार न पेड़ों की छंटाई करने, ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने या कम से कम सुरक्षा जाली लगाने की अपील की गई है लेकिन केईडीएल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। करणी नगर: सप्ताह बीते, नहीं हो रही नालियों की सफाई 'भास्कर समाधान' पर करणी नगर, नई बस्ती से नरेन्द्र सिंह देवड़ा ने नालियों की साफ–सफाई न होने की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी के डी ब्लॉक में कई दिनों से न तो नालियां साफ हुई हैं न ही सफाई कर्मचारी नियमित आते हैं। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम पड़ी हैं और पानी जमा हुआ है। जिनमें मच्छर पनप रहे हैं। स्वामी विवेकानंद नगर: गंदे पानी से कॉलोनी में बना तालाब कल्पना चावला सर्किल, स्वामी विवेकानंद नगर से मनीष चंदानी ने नालियों के पानी की समुचित निकासी न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि स्वामी विवेकानंद नगर के पीदे कल्पना चावला सर्किल से लगते हुए कॉलोनी का गंदा पानी खाली प्लॉट में डाला जा रहा है जिससे यहां गंदा पानी तालाब की तरह जमा हो गया है। इसमें जहरीले जीव, मच्छर और मौसमी कीड़े पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि इसका समाधान करें। दादाबाड़ी: दूध निकालकर खुला छोड़े पशुओं से लोग परेशान 'भास्कर समाधान' पर दादाबाड़ी के बसंत विहार से राकेश कुमार ने बेसहारा पशुओं और खुले में पालतू पशु छोड़ने की समस्या उठाई है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 98 के बसंत विहार में सरकारी स्कूल के सामने मेन रोड पर सिद्धी विनायक गणेश मंदिर की बाउंड्री वॉल के साथ अतिक्रमण कर अवैध पशुपालन किया जा रहा है। इससे लोगों को आने–जाने में तो परेशानी होती ही है इन पशुओं का दूध निकालने के बाद पशुपालक इन्हें खुला छोड़ देते हैं जो कई बार आक्रामक हो छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को चोट पहुंचा सकते हैं। पूरे वार्ड में ये गंदगी करते हैं उससे लोग अलग परेशान हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… नयागांव: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर रावतभाटा रोड, नयागांव से गजेन्द्र नागर ने पेयजल पाइप लाइन की लीकेज की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 2 में कौटिल्य कॉलेज के सामने पाइपलाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। समस्या पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने समधान कर लीकेज ठीक कर दिया है। वार्ड 3: पार्षद अनीता भील बनीं 'पब्लिक की स्टार' अनवाली से धनराज कोटड़ी ने पूरे मोहल्ले में लाइट न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि हमारे मोहल्ले में लाइट कई घटों से नहीं है। गर्मी से लोग परेशान हैं। पूरे मोहल्ले और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। कुछ नजर नहीं आ रहा है। जहरीले जीवों के निकलने का डर बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 3 की पार्षद अनीता भील ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित