दिल्ली में आगामी एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली एवं प्रदर्शन को लेकर कोटा जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। कोटा कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली प्रदर्शन के लिए कोटा के हर विधानसभा क्षेत्र से 3 से 4 बस लगाई गई हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निजी चार पहिया वाहनों और ट्रेनों के माध्यम से भी दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि कोटा जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की पूरी संभावना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी गाड़ियों में जितनी भी जगह होगी,अन्य कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, भाजपा नेता व मंत्री मदन दिलावर की ओर से कांग्रेस नेतृत्व (राहुल गांधी व सोनिया गांधी) पर की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी गौतम ने कहा कि इस तरह के अनर्गल और अपमानजनक बयानों से उनकी दोहरी मानसिकता, आचरण और संस्कारों का पता चलता है। सरकार के दोहरे रवैये को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं लोग जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और दोहरे रवैये से जनता परेशान हो चुकी है। कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। हाल में आए पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के दौरान भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। मदन दिलावर के बयान पर साधा निशाना भाजपा नेता व मंत्री मदन दिलावर की ओर से कांग्रेस नेतृत्व (राहुल गांधी व सोनिया गांधी) पर की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी गौतम ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की ऐसी ओछी भाषा का प्रयोग करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनर्गल और अपमानजनक बयानों से भले ही वे कुछ समय के लिए सस्ती प्रसिद्धि पा लें, लेकिन इससे उनकी दोहरी मानसिकता, आचरण और संस्कारों का पता चलता है। राखी गौतम ने आगे कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी पूरी राजनीति और समाज को शर्मसार करती है। चाहे मंत्री हों या कोई अन्य नेता, उन्हें अपने ऐसे बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।