प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है लेकिन कोटा में लोग अब भी नालों, नालियों और गलियों में पड़े कचरे की साफ–सफाई न होने से परेशान हैं। टूटे चैम्बर्स और रास्ते पर अनाधिकृत वेंडर्स से लगने वाले जाम ने स्थानीय लोगों का दर्द और बढ़ा दिया है। अपने वार्ड से जुड़ी अलग–अलग समस्या लोग ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। बरसात के दिनों में स्ट्रीट लाइट के खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संबंधित विभाग भी आसानी से सुलझ जाने वाली इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान‘ पर इन समस्याओं के सामने आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सकी… अतिक्रमण हटा, राह हुई सुगम कोटा के वार्ड 67 से महावीर नगर के रहने वाले प्रशांत ने घटोत्कच सर्किल और महावीर नगर थर्ड सर्किल के बीच कॉम्पिटीशन कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण से बंद रास्ते की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण बारिश में जलभराव की समस्या आम है। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अब रास्ता खुलने से लोगों की राह आसान हो गई है। नाले का अधूरा काम हुआ पूरा धीरज ने जवाहर नगर से स्थानीय समस्या पोस्ट कर लिखा था कि लवली जूस वाली गली में सड़क का काम करने के बाद नाले का काम अधूरा ही छोड़ दिया गया। इससे घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है। इस समस्या के ’भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लिया और ठेकेदार को निर्देश दिये जिसके बाद नाले का अधूरा काम पूरा हो गया है। रिवर फ्रंट के सभी फव्वारे हुए ठीक कोटा के रामपुरा रोड से एडवोकेट दुर्गेश सिंह राव ने छोटी समाध शिव मंदिर, रामपुरा से कोटा के पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि रिवर फ्रंट पर लगे फव्वारों में से सिर्फ एक ही काम कर रहा है। लाइट भी खराब पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। ‘भास्कर समाधान’ पर उनकी पोस्ट के बाद संबंधित विभाग ने सभी फाउंटेन फिर से शुरू कर दिए और सफाई भी करवा दी है। वार्ड 91 से प्रदीप बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के रंगबाड़ी इलाके के मेन रोड स्थित कॉम्पिटीशन कॉलोनी से समर्थ ने टूटे चैम्बर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि महावीर नगर पुलिस स्टेशन के पास इस टूटे चैम्बर की कई बार शिकायत कर चुके लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं होता। इस पर हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर वार्ड 91 के सेक्टर 13 के सफाईकर्मी प्रदीप कुमार ने टूटा चैम्बर बदलकर नया लगवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… मॉनसून शुरू, नाले अब तक जाम कोटा से ‘भास्कर समाधान’ पर रघुवीर खींची ने गणपति नगर, नया खेड़ा गांव से समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में बने नालों और नालियों की अब तक सफाई नहीं हुई है। प्रदेश में मॉनसून शुरू हो गया है लेकिन इन नालों में उगी बड़ी–बड़ी घास को अब तक साफ नहीं किया गया जिससे बारिश में नालों के जाम होने से पानी आवेरफ्लो होकर सड़कों पर बहेगा। खुले चैम्बर में बच्चा गिरा, जाल नहीं कोटा के बालाकुण्ड से रामकुमार ने खुले चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एरिया में बीच सड़क बने चैम्बर पर न तो लोहे का जाल है न ही कोई कवर। कई दिनों से यूं ही खुले इस सीवर में हाल ही एक बच्चा भी गिर गया था जिसे मामूली चोटें आई हैं। लेकिन अगर इस पर लोहे का जाल या कवर न लगाया गया तो रात के अंधेरे में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इसके आसपास के लेवल को भी समतल करने की जरूरत है। 3 महीने से गलियों में छाया अंधेरा विष्णु ने रामकन्या रेजिडेंसी, काला तालाब, खारी बावड़ी से कॉलोनी की तीन महीने पुरानी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में महाराणा प्रताप गार्डन, पार्वती पुरम के पीछे कुछ महीनों से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। शिकायत भी कर चुके लेकिन जिम्मेदार ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। चोरों और वन्य जीवों का डर कॉलोनी वालों को सताता रहता है। अतिक्रमण पर आंखें मूंदे बैठा निगम राजीव कुमार ने जेपी सर्किल से लेकर सब्जी मंडी तक दुकानदारों के दुकान का सामान बाहर रखकर रोड पर किए अतिक्रमण की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि रही सही कसर अवैध अनाधिकृत थड़ी–ठेले वालों ने पूरी कर दी है। शाम को रोड पूरी तरह जाम हो जाता है और सड़क पर कई बार पैदल निकलने की भी जगह नहीं बचती है। उन्होंने पोस्ट में लैंडमार्क भी नगर निगम लिखा है जो इस पूरे मामले में विभाग की लापरवाही दर्शाता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’