कोटा के सरकारी कॉलेज में गुरुवार को क्रिकेट खेलने से रोकने पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने नाबालिग छात्र (17) के साथ मारपीट की। हमले में छात्र के सिर और होंठ पर चोट आई है। इस पर अन्य स्टूडेंट्स ने घायल छात्र को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद घायल छात्र परिजनों के साथ थाने पहुंचा। जहां उन्होंने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र ने आरोप लगाया- NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ मारपीट की। रोजाना पढ़ाई के साथ खेलता है क्रिकेट घायल छात्र ने बताया- मैं बीए का रेगुलर स्टूडेंट हूं। रोजाना कॉलेज में पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलता हूं। आरोप है NSUI के कुछ कार्यकर्ता वहां आए और क्रिकेट खेलने से रोकने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और मेरे साथ मारपीट की। छात्र का आरोप है कि मेरे सिर पर कड़े से वार किया, जिससे चोट आई। इसके बाद अन्य स्टूडेंट्स मुझे इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा और कॉलेज के शैक्षणिक माहौल पर उठे सवाल वहीं घटना को लेकर विद्यार्थियों की सुरक्षा और कॉलेज के शैक्षणिक माहौल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। NSUI कार्यकर्ताओं पर आए दिन विद्यार्थियों से मारपीट और डराने-धमकाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में नयापुरा थाना पुलिस जांच कर रही है।