कोटा में सरकारी स्कूल में खेल खेल में दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक छात्र के हाथ में चोट लगी। स्कूल स्टाफ बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन पहुंचे और नाराजगी जताई। परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। थाने के सीआई ने बताया कि बच्चों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है। स्कूल टाइम में खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक बच्चे ने शॉपनर पेंसिल से हमला कर दिया। दूसरे बच्चे के हाथ पर चोट लगी है। घटना का पता लगते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बच्चे नाबालिग है।