कोटा में हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। दो बदमाश जूते पहनकर मंदिर में घुसे। चोरों ने हनुमानजी के मंदिर में चैनल गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद भी ताला नहीं टूटा तो लकड़ी की मदद से 250 ग्राम वजनी चांदी का छत्र चुराकर चोर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। यह घटना बुधवार अलसुबह 3 बजे कैथून थाना क्षेत्र इलाके के खेड़ारामपुर गांव के अखाड़े के बालाजी के बाग में हुई। सुबह पुजारी मंदिर में आया, तब चोरी की वारदात का पता लगा। बाद में ग्रामीणों ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। लकड़ी के सहारे छत्र का तार खींचा स्थानीय निवासी जितेंद्र मेहरा ने बताया- यह मंदिर नागा साधुओं की तपो स्थली रहा है। पहले भी यहां चोरी हो चुकी। आज तड़के करीब 3 बजे दो बदमाश जूते पहनकर मंदिर में घुस गए। पहचान छुपाने के लिए चोरों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। एक बदमाश ने मंदिर का चैनल गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। एक ताला अंदर भी लगा हुआ था। काफी कोशिश के बाद भी बदमाश उसे नहीं तोड़ पाया। तब दूसरा साथी मंदिर के पीछे से लकड़ी लेकर आया। बदमाश ने लकड़ी के आगे कुछ चीज बांधकर बालाजी की मूर्ति पर लगे छत्र खींच लिए। फिर दोनों मौके से फरार हो गए। सुबह पुजारी आए तो वारदात का पता चला स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया- बदमाश काफी देर तक मंदिर में रुके रहे। बालाजी की मूर्ति पर चांदी के छत्र का सेट (4 छत्र) लटका हुआ था। जो तार से बंधे हुए थे। बदमाश ने लकड़ी के आगे कुछ चीज बांधकर तार सहित खींच लिया। इससे छत्र, तार से टूटकर अलग हो गया। सुबह 5 बजे मंदिर में पुजारी आए, तब चोरी का पता लगा। शिकायत के बाद पुलिस टीम 4-5 बार मौके पर आकर जांच कर चुकी। FSL टीम भी जांच के लिए पहुंची है। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।