कोटा में 16 साल के जेईई स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह अपने पीजी के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पीजी संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। स्टूडेंट एमपी के शिवपूरी का रहने वाला था। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। हादसा रविवार रात का है। 6 महीने पहले ही कोटा आया था डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट 6 महीने पहले ही कोटा में जेईई की पढ़ाई करने आया था। महावीर नगर प्रथम इलाके में पीजी में रह रहता था। निजी कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। उसके सामने के कमरे में रहने वाले स्टूडेंट ने पीजी संचालक को सूचना दी। पीजी संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के कोटा आने के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता लगेगा। जवाहर नगर थाना ASI महेंद्र सिंह ने बताया कि स्टूडेंट रविवार को कोचिंग में टेस्ट देकर लौटा था। पीजी में रहने वाले छात्र रात को खाना खाकर टहले जाते है। रविवार को सामने रूम में रहने वाले छात्र ने टहलने जाने के लिए आवाज लगाई। स्टूडेंट का रूम अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी गेट नहीं खोला तो साथी छात्र ने पीजी संचालक को बताया। खिड़की से झांककर देखा तो स्टूडेंट फांसी पर लटका हुआ था। रात को ही परिजनों को सूचना दे दी थी। परिजन कोटा पहुंच गए।