21 जुलाई को प्रस्तावित महिला कांग्रेस के 'संसद चलो' आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोटा में आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में दिल्ली चलो आंदोलन के लिए ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं तक मैसेज पहुंचाने, उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने और दिल्ली चलने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। नेताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। सोमवार को महिला कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम की मौजूदगी में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित संसद चलो विशाल प्रदर्शन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 21 जुलाई को कोटा जिले से कांग्रेस महिला कार्यकर्ता दिल्ली करेंगी कूच शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने बताया कि महिला अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को दिल्ली में एक विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है। कोटा जिले से रिकॉर्ड संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी। आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा वहीं बैठक में आगामी निकाय चुनाव, विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि और कोटा शहर प्रभारी रिक्की सिंह हंतरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ होती है। महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने के निर्देश कोटा शहर प्रभारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाए, ताकि हर घर तक पार्टी की नीतियां पहुंच सकें। बैठक के दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं ने हिस्सा लिया।