कोटा में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक बदमाश ने युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बदमाश ने रामचरण (48) को धक्का मार दिया। रामचरण चारपाई पर जाकर गिर गया। उसका सिर चारपाई के कोने पर टकराया। घटना 13 अक्टूबर को अनंतपुरा थाना क्षेत्र के क्रेशर बस्ती की है। इलाज के दौरान शुक्रवार 23 अक्टूबर को रामचरण की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। समझाने के बाद भी की मारपीट बेटे मनीष ने बताया कि आरोपी जीतू के दादा हमारे पड़ोस में रहते है। जीतू के दादा का देहांत हुआ था। जीतू वहां बैठने आया था। 13 अक्टूबर की रात साढ़े बजे 10 बजे पिता रामचरण चारपाई पर सो रहे थे। उसी समय जीतू वहां आया उसने मेरे पिता से शराब के लिए 100 रुपए मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर जीतू गुस्सा होकर गाली गलौच करने लगा। पिता ने चारपाई से उठकर जीतू को समझाया। लेकिन जीतू ने मारपीट शुरू कर दी। पिता को धक्का मारा था पिता को धक्का मारा, पिता अनबैलेंस होकर चारपाई पर गिर गए। उनके सिर पर चोट लगी। घटना के वक्त मंडी मे मजदूरी के लिए गया हुआ था। घर पर छोटी बहन थी। मौहल्ले वालों ने फोन करके सूचना दी। तुरंत घर लौटा पिता चारपाई पर लेटे हुए थे। उनके बाहरी चोट नहीं दिखी। अगले दिन सुबह उनके तकलीफ ज्यादा हुई। तुरंत इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया। तब से उनका इलाज चल रहा था। अनंतपुरा थाना ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अक्टूवर को जीतू नाम के युवक ने रामचरण से शराब के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर जीतू ने मारपीट कर दी । धक्का मुक्की मारपीट में रामचरण चारपाई के कोने से टकरा गया। उसके कान के पिछले हिस्से मे चोट लगी परिजनों की शिकायत पर 16 अक्टूबर को जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को अंदरूनी चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। अब हत्या की धारा भी जोड़ी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।