कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 49 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पार्षद कौशल किशोर शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी को समर्थन देने की बात कही। BJP के 100 वार्डों में अब 58 पार्षद हो गए हैं। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़े थे कौशल किशोर शर्मा को भाजपा से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने वार्ड 49 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरमेन्द्र सिंह हाड़ा को हराया। चुनाव प्रचार के दौरान कौशल किशोर के स्कूल में नगर निगम की टीम फायर सेफ्टी जांच के लिए पहुंची थी। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर होने की बात सामने आई थी। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कौशल किशोर चुनाव जीतने के बाद भाजपा के समर्थन में आए हैं और आज पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। कौशल किशोर ने कहा कि वे भटक गए थे, लेकिन भाजपा ही उनका मूल परिवार है। कई लोगों ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने कहीं और जाने के बजाय भाजपा में लौटने का निर्णय लिया। कौशल किशोर ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर उनका दिल हल्का हो गया है। वे काफी समय से एक बोझ लेकर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे और आगे एक साथ रहेंगे। तेजा दशमी पर तेजाजी के थानक पर झूमे पार्षद राकेश पुटरा कोटा में तेजा दशमी के अवसर पर कुन्हाड़ी स्थित तेजाजी के प्राचीन थानक पर लोक कलाकारों के साथ भाजपा से वार्ड 19 से पार्षद राकेश पुटरा भजनों पर थिरके झूमें,पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता साफा पहनकर कोटा नगर निगम के.पार्षद राकेश सुमन 'पुटरा' ने तेजाजी की घोड़ी के साथ नृत्य किया।