कोटा से बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कुछ लोग हमें मुनीम कहते हैं, लेकिन सबसे बड़ा मुनीम कौन रहा है, यह खुद के दिल से पूछो। विधायक संदीप शर्मा शनिवार को कोटा के ट्रैफिक गार्डन में हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल का नाम लिए बिना, गुंजल के बयानों को लेकर तंज कसा। संदीप शर्मा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का वह उपयोग करते हैं, ऐसी भाषा बोलकर खुद का नुकसान खुद कर रहे है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुनीम कौन रहा है, यह खुद के दिल से पूछो। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के एक प्रदर्शन में गुंजल ने बीजेपी नेताओं पर पशुपालकों को उनकी जमीनों से बेदखल करने के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में बीजेपी नेताओं की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। जिसके बाद प्रहलाद गुंजल ने बयान जारी कर बीजेपी नेताओं, विधायक संदीप शर्मा को मुनीम बताया था। शनिवार रात को विकास कार्यो के लोकापर्ण के दौरान विधायक संदीप शर्मा जब कोटा में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे थे, इस दौरान गुंजल के बयान पर भी तंज कस दिया। कई लोग हमें मुनीम कहते हैं, हम तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छोटे भाई हैं। उनके साथ हमारा राजनीतिक नहीं, दिल का रिश्ता है। कोटा में आज करोड़ों के विकास काम हो रहे हैं, यह सब बिरला की पहल पर हो रहे हैं।-विधायक संदीप शर्मा संदीप शर्मा ने कहा कि सबसे बड़ा मुनीम कौन रहा है, यह खुद के दिल से पूछो। हम किसी दबाव में काम नहीं करते। तुम्हारी भाषा क्या है, ऐसी भाषा बोलकर खुद का नुकसान खुद कर रहे हो। संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का विजन कोटा को लेकर क्लियर है। कोटा को औद्योगिक, पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित करना है। इसे लेकर काम किए जा रहे है। पिछली सरकार में हमने कई बार विधानसभा में कहा, कोटा में कामों को लेकर आवाज उठाई लेकिन पांच साल तक कोटा का शोषण किया गया है, कोटा वासियों के साथ पक्षपात किया गया है। लेकिन अब सारे काम हो रहे है।