कोटा के भदाना इलाके में घर के बाहर खड़ी दुकानदार की स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की गई। मोबाइल की किश्तों को लेकर दुकानदार और तोड़फोड़ करने वाले युवक के बीच विवाद होना सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। विशाल बैरवा ने बताया कि उसकी भदाना में मोबाइल की दुकान है। करीब एक साल पहले उसके दोस्त आदर्श कॉलोनी निवासी रितिक सैन ने उससे किश्तों पर लगभग सवा लाख रुपए का मोबाइल खरीदा था। समय पर किश्त नहीं चुकाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस रंजिश के चलते रितिक ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उसकी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान शोर सुनकर वह जाग गया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय रितिक की पहचान हो गई। कार में पहले भी तोड़फोड़ कर चुके विशाल का आरोप है कि इससे पहले भी 22 सितंबर 2025 को रितिक इसी तरह उसकी कार को नुकसान पहुंचा चुका है। पीड़ित ने बताया कि वह पहले भी रेलवे कॉलोनी थाना, एसपी और आईजी तक शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।