कोटा में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। आमतौर पर कोटा में मानसून 25 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस साल 7 दिन लेट हो गया है। वहीं, साल 2025 से तुलना करें तो मानसून इस साल मानसून 14 दिन देरी से आया है। पिछले साल 18 जून को मानसून की एंट्री हो गई थी। 2019 में भी इसकी एंट्री 2 जुलाई को हुई थी और इस साल भी 2 जुलाई को ही आया है। मानसूनी हवाएं जरूर आ गई हैं, लेकिन पिछले दो दिन से कोटा में बारिश नहीं हुई है, हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। जुलाई का पहला सप्ताह खूब भिगोएगा मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दूसरे सप्ताह में बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं नदी नालों में उफान आने की भी संभावना है। तीसरे व चौथे सप्ताह में मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके साथ ही बारिश में भी कमी आएगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। दस सालों में जून में दूसरी सबसे कम बारिश बीते 4 साल में इस बार जून महीने में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में 55.7 एमएम बारिश दर्ज हुई। इसमें भी 7-8जून को सबसे ज्यादा 34.8 एमएम, 20 को 8.8 एमएम व 21 जून 6 एमएम हुई। वहीं, पिछले दस सालों का रिकॉर्ड देखें तो सबसे कम बारिश के मामले में इस साल का जून दूसरे नंबर पर है। इससे पहले 2021 में जून में सिर्फ 17.8 मिमी बरसात हुई थी। जबकि पिछले साल 18 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। जून महीने में 333.2 एमएम बारिश हुई थी। 2025 के मानसून सीजन में कोटा संभाग में कितनी हुई बारिश…