कोटा में फीमेल कुत्ते को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। एक ड्राइवर ने कार से सड़क किनारे सो रहे मां-बेटे को बड़ी बेरहमी से टायरों से कुचल दिया और 3-4 फीट तक घसीट ले गया। इसके बाद वह कार को लेकर फरार हो गया। कार से कुचलने पर फीमेल कुत्ता और उसके बच्चे की मौत हो गई। दोनों को कुचलने का वीडियो शेयर हो रहा है। घटना 12 अप्रैल की रात करीब सवा 12 बजे भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। मामले में अभी तक किसी ने पुलिस थाने में शिकायत नहीं दी है। एनिमल एक्टिविस्ट ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आज एक NGO की तरफ से कार ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत दी जाएगी। देखिए घटना से जुड़े फोटोज… मामला दर्ज करने की मांग एनिमल एक्टिविस्ट नरगिस बानो ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस से कार ड्राइवर के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने मांग की है। नर्गिस बानो ने बताया कि घटना 12 अप्रैल की रात सवा 12 बजे के आसपास भीमगंजमंडी इलाके के खचांजी होटल के सामने की है। पहले कार बीच सड़क चला रहा था नरगिस बानो ने कहा कि एक फीमेल कुत्ता अपने बेटे के साथ सड़क किनारे सो रही थी। उसी समय भीमगंजमंडी थाने की तरफ से एक कार आई। ड्राइवर सड़क के बीच कार चला रहा था। कार की रफ्तार भी धीमी थी। अचानक से उसने कार को सड़क किनारे घुमाया और वहां सो रहे फीमेल कुत्ते व उसके बेटे को कुचल दिया। आज थाने में शिकायत देंगे कार के दोनों टायर मां बेटे पर चढ़ा दिए। पहले आगे के टायर से दोनों को कुचला। पीछे वाले टायर में कुत्ता (अटक) फंस गया। करीब 3-4 फीट दोनों को घसीटा ले गया। फिर ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर पीछे का टायर भी दोनों पर चढ़ा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गईं। फीमेल कुत्ता खचांजी होटल वालों के आसपास घूमती रहती थी। वो ही इसे खिलाते-पिलाते थे। भीमगंजमंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।