कोटा में नगर निगम की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वार्ड 28 में दो दिन से मृत गाय उठाने निगमकर्मी नहीं आए, तो स्टेशन रोड पर जाम ड्रेनेज सिस्टम से पूरा मोहल्ला परेशान हो रहा है। वहीं वार्ड 8 के खेड़ा रामपुर में तीन दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। अर्जुनपुरा में बीच सड़क सीवरेज चैम्बर से बना गड्ढा लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पोस्ट के जरिये ‘भास्कर समाधान’ पर कोटा के लोगों की भेजी हुई ये कुछ समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि ‘भास्कर समाधान‘ पर इन समस्याओं के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद हुई नालियों की सफाई कोटा के वार्ड 54 के महावीर नगर से जोधराज सिंह ने अपने एरिया में नालियों की सफाई न होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि मॉनसून आने के बाद भी निगम के सफाईकर्मी नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। इससे मलबा भरी नालियां थोड़ी सी बारिश में ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगती हैं। गंदगी से लोगों को बहुत असुविधा होती है। इस पर एक्शन लेते हुए वार्ड के हैल्थ इंस्पेक्टर सुरेन्द्र पंवार ने नाले की सफाई करवा लोगों को राहत दी है। खाली भूखंडों में पड़ा कचरा हटाया कोटा के श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए से चंद्रशेखर गुप्ता ने खाली प्लाट में कचरा पड़ा होने और घरों का गंदा पानी जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि मकान के सामने मौजूद खाली भूखंडों में पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही लोगों ने कचरा डालकर इसे डंपिंग जोन बना दिया है। खाली प्लाट में बड़ी–बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर उनकी इस समस्या के पोस्ट होने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने समाधान करवा दिया है। पोस्ट हुई समस्या तो मिला समाधान कोटा के महावीर नगर से अजय कुमार ने अपने एरिया में जाम नालियों की समस्या हमें पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि संतोषी नगर के तिलक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोड पर बनीं सभी नालियां जाम हैं। पानी ठहरा हुआ है और लोगों को गंदगी से काफी परेशानी हो रही है। इस पर संबंधित वार्ड के सफाई प्रभारी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अब एरिया में लोगों को जाम नालियों से राहत मिल गई है। लोगों ने संबंधित अधिकारी, विभाग और भास्कर समाधान का आभार जताया है। सुरेन्द्र पंवार बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के वार्ड 54 के हैल्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र पंवार ने रवि मालव की समस्या का समाधान करवाया है। रवि ने कुछ समय पहले ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी पोस्ट में महावीर नगर के गोचर हॉस्पिटल के पास मौजूद नाले की सफाई न होने की समस्या बताई थी। उन्होंने बरसात में नाले से पानी बहकर आने की समस्या का समाधान करने की अपील की थी। इस पर हैल्थ इंस्पेक्टर ने मौके पर टीम भेजकर ब्लॉक नाले की सफाई करवा दी है। अब ओवरफ्लो हो रहे नाले की समस्या ठीक हो गई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… दो दिन से नहीं उठाई मृत गाय कोटा के वार्ड 28 के बालिता गांव के सुनील मीणा ने नगर निगम की लापरवाही उजागर करते हुए ‘भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में ठाकुर जी के मंदिर और सरकारी स्कूल के पास दो दिन से एक मृत गाय सड़क किनारे पड़ी हुई है। लेकिन सूचना के बाद भी निगम की गाड़ी इसे उठाने नहीं आई है। उन्होंने इसका जल्द समाधान करवाने की अपील की है ताकि मॉनसून में बारिश की वजह से संक्रमण न फैले। नयापुरा में ड्रेनेज सिस्टम चोक कोटा के स्टेशन रोड, नयापुरा से मुनेश शर्मा ने ब्लॉक ड्रेनेज सिस्टम की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि उनके एरिया में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चोक हो चुका है। ना तो समय पर नालियों की सफाई हो रही है न ही सीवरेज का मलबा ही निकाला गया है। निकासी न होने से घरों का पानी आगे नहीं जा रहा। इस जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इसका जल्द समाधान कराएं नहीं तो पानी वापस घरों में घुसने लगेगा। 3 दिन से नहीं आ रहा पीने का पानी कोटा से ‘भास्कर समाधान’ पर योगेश कुमार ने लाडपुरा के वार्ड 8 के खेड़ा रामपुर में बीते तीन दिन से पीने के पानी की सप्लाई न आने की समस्या बताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में ठेकेदार और संबंधित विभाग को भी जानकारी दे चुके लेकिन कोई भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी में पानी के बिना 72 घंटों से ज्यादा हो गए। लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। कोटा में पेयजल की समस्या लगातार बए़ रही है और हर वार्ड में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बीच सड़क में चैम्बर धंसा, गड्ढे से हादसे की आशंका कोटा के सोगारिया महाकाल चौराहे से विमल कुमार ने बीच सड़क सीवरेज चैम्बर का ढक्कन धंस जाने से बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सोगारिया महाकाल चौराहे से लॉर्ड कृष्णा स्कूल और आईसीसी कोचिंग जाने वाले मेन रोड पर सड़क के बीच दो चैम्बर हैं जिनके ढक्कन गाड़ियों के गुजरने सेअंदर धंस गए हैं। इससे एक गहरा गड्ढा बन गया है जिस पर रात के समय कोई भी वाहन सवार हादसे का शिकार हो सकता है। उन्होंने इन ढक्कनों को ठीक करवाकर राहगीरों को हादसे से बचाने की अपील की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’