कोटा में बेसहारा पशु, नालियों की सफाई न होना, खराब रोड लाइट्स और बदहाल पार्क आमजन के लिए समस्या बन गए हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों की पोस्ट से हर गली और वार्ड में इस तरह की समस्या सामने आ रही हैं। सड़क, पानी, बेसहारा पशु और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से भी लोग परेशान हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। पहले उन समस्याओं के समाधान पर एक नजर जिसने स्थानीय लोगों को राहत दी… नितिन धारवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर 2 से प्रवेश ने नाली के कवर के टूटने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि नाली पर कवर न होने से यह खुली हुई है। इसमें वाहनों के पहिये फंस रहे हैं जिससे हादसे का डर बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 6 के निवर्तमान पार्षद नितिन धारवाल ने नाली को कवर कर समाधान कर दिया है। अब इस रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई है। चौराहे की बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक कोटा के पाटनपोल, रामपुरा से शाहिद पठान ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि रामपुरा रोड पर मामा करीमा का चौक पर लगी लाइट कई दिनों से बंद है। इससे पूरे चौक में अंधेरा रहने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट को ठीक कर दिया है। पोस्ट के बाद पार्क में हो गई सफाई कोटा के गुमानपुरा से डॉ सुशीला जोशी ने सेवन वंडर्सके पीछे बने वल्लभबाड़ी पार्क में साफ–सफाई न होने का मुद्दा पोस्ट किया था। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि पार्क में हर जगह कचरा फैला हुआ है। क्यारियों की सफाई नहीं होती न ही नियमित रूप से कचरा उठता है। इस पर हैल्थ इंस्पेक्टर जोधराज झांझोट ने कर्मचारी भेजकर पूरे पार्क की सफाई करवाकर कचरा उठवा दिया। सब्जी मंडी रोड की लाइट्स हुईं ठीक महावीर नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एडवोकेट अरुण कुमार शर्मा ने महावीर नगर द्वितीय सब्जी मंडी की मेन रोड पर कई दिनों से लाइट न जलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि यह रंगबाड़ी रोड और एलन को जोड़ने वाली मेन रोड है जिस पर काफी ट्रैफिक रहता है। लेकिन बीते कई दिनों से लाइट खराब पड़ी हैं। इस समस्या पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने लाइट्स ठीक करवा दी हैं। अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… जाम नालियों की दुर्गंध से परेशान कोटा के कुनरी के रिद्धी–सिद्धी एनक्लेव से हर्षित शर्मा ने अपने एरिया से जाम नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी पोस्ट में लिखा कि कॉलोनी में काफी समय से नालियां साफ नहीं हुई हैं। इनमें सूखा कचरा भरने से ये जाम पड़ी हैं। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है जिसकी दुर्गंध से बहुत असुविधा हो रही है। बेसहारा पशु प्लास्टिक खा रहे कोटा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, महावीर नगर से मयंक ने बेसहारा पशुओं से हो रही परेशानी पोस्ट के जरिये बताई है। उन्होंने लिखा है कि महावीर नगर में डिस्पेंसरी के पास बने कचरा डिपो पर बेसहारा गाय प्लास्टिक और गंदगी खा रही हैं। शहर में गौशालाओं का संचालन होने का दावा किया जाता है, लेकिन बेसहारा पशुओं की देखभाल और उन्हें रिहायशी इलाके से हटाने का काम संबंधित विभाग नहीं कर रहा। पार्क बदहाल, कहां खेलें बच्चे बारां रोड, नया नोहरा से अब्दुल वहीद ने ने एरिया के बदहाल पार्क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में उद्यानों के विकास के नाम पर प्रशासन ने पूरा पार्क खोद डाला है। पहले इसमें बच्चे आराम से खेल पाते थे लेकिन अब तो चलने की भी जगह नहीं है। उन्होंने निवेदन किया है कि इस पार्क को पहले जैसा कर दें। कोटा में पार्कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। 10 दिनों से खराब पड़ी है रोड लाइट पंकज कुमार शर्मा ने गोरधनपुरा से रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र कृष्णा नगर लेन नंबर 2 की चौथी गली में बीते 10 दिनों से रोड लाइट नहीं जल रही है। इस लाइट के खराब होने से गली में काफी अंधेरा रहता है। इसे ठीक करने की कई बार लाइनमैन से कह चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इस रोड लाइट को ठीक करने की अपील उन्होंने पोसट के जरिये की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’