कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 4 पंचायत समितियों में 162 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा लाडपुरा में 86.33% मतदान हुआ। वहीं इटावा में 80 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं वोटिंग के बाद ही सरपंच और वार्ड पंचों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई। 159 ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित किए जा चुके है। सांगोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुंदनपुर से पूर्व मंत्री भरत सिंह के बेटे गंगा सिंह सरपंच बनें। गंगा सिंह को 1245 वोट मिले, जबकि सुशीला नागर को 467 मत मिले। गंगा सिंह ने 778 वोटो से जीत हासिल की। पहले चरण में 163 में से 162 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। लाडपुरा पंचायत समिति में गिरधरपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच सहित वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए। इससे पहले सरपंच पद के लिए शुक्रवार को केवल दो नॉमिनेशन आए थे। एक ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भूरी बाई को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित किया। भूरी बाई के साथ सभी वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहा देखें सरपंच चुनाव के नतीजे