कोटा पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों की संपत्ति के आंकड़े खासे दिलचस्प है। जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे भाजपा -कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों में से 28% यानी 14 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 7 और कांग्रेस 7 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों मे सबसे ज्यादा अमीर भाजपा प्रत्याशी रंजनी सिंह हैं। इनके पास 11.45 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति है। रंजनी सिंह, बीजेपी के टिकट पर पीपल्दा से विधायक का चुनाव लड़ चुके मानवेंद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस में सरोज मीणा सबसे अमीर है, जिनके पास 3.27 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। सरोज मीणा इटावा से प्रधान व देहात जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी नेहा सुमन के पास 15 हजार से भी कम चल अचल संपत्ति है। महिला होने के बावजूद उनके पास सोने के जेवर तक नहीं हैं। भाजपा के 5 सबसे अमीर उम्मीदवार कांग्रेस के 5 सबसे अमीर प्रत्याशी पांच उम्मीदवारों के पास सबसे कम पैसा