कोटा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 4 पंचायत समितियों की 163 में से 162 ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच के नतीजे आए। वोटिंग की काउंटिंग रात भर चली। लाडपुरा पंचायत समिति की मंड़ाना व सांगोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धुलेट में सुबह तक मतगणना चली। दोनों ग्राम पंचायत में दोपहर 12 बजे बाद परिणान आया। वहीं सांगोद पंचायत समिति की कुंदनपुर ग्राम पंचायत से पूर्व मंत्री भरत सिंह का बेटा गंगा सिंह सरपंच का चुनाव जीते है। मंडाना ग्राम पंचायत में हार जीत का अंतर केवल 2 वोट का रहा। लाडपुरा पंचायत समिति की गिरधरपुरा ग्राम पंचायत में पहले ही सरपंच और वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए थे इसलिए यहां वोटिंग नहीं हुई। जिले की 163 ग्राम पंचायतों में सबसे बड़ी जीत गेंता ग्राम पंचायत में हुई। यहां दिग्विजय सिंह 1361 वोटों से जीते। जबकि 2 वोट के अंतर जीत दर्ज की मंडाना ग्राम पंचायत में काउंटिंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दोबारा काउंटिंग की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण काउंटिंग सेंटर के बाहर इकठ्ठा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस का जाब्ता व्यवस्था संभालने में लगा रहा। इसके बाद रविवार को दोपहर 12 बजे बाद मंडाना ग्राम पंचायत के नतीजे घोषित हुए। दयाराम 2 वोट से जीतकर सरपंच बने। दयाराम को 1301 व नवल किशोर को 1299 मत मिले। पूर्व मंत्री का बेटा सरपंच बना सांगोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुंदनपुर से पूर्व मंत्री भरत सिंह के बेटे गंगा सिंह सरपंच बनें। गंगा सिंह को 1245 वोट मिले, जबकि सुशीला नागर को 467 मत मिले। गंगा सिंह ने 778 वोटो से जीत हासिल की।
जिला प्रमुख का बेटा हारा सांगोद पंचायत समिति की तेहरोली पंचायत से निवर्तमान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल के बेटे कपिल मेघवाल सरपंच का चुनाव हार गए। कपिल को 387 वोट मिले ओर तीसरे नंबर पर रहे।
सुल्तानपुर पंचायत समिति में सबसे बड़ी जीत बड़ोंद ग्राम पंचायत में दर्ज हुई। यहां विजेता प्रत्याशी अंशु सुवालका को 1592 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं सीमा को 684 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अंशु ने 908 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। अमरपुरा में 4 वोट से जीत दर्ज की अमरपुरा ग्राम पंचायत में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला। यहां शबाना को 459 और चंद्रकला को 455 वोट मिले। शबाना ने महज 4 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। दीगोद ग्राम पंचायत में भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने सरपंच पद का चुनाव जीता नवगठित ग्राम पंचायत बाक्या में आईएएस अधिकारी के भाई हरिओम मीणा की पत्नी अनीता मीणा ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। सांगोद पंचायत समिति में सबसे बड़ी जीत बपावर ग्राम पंचायत में हुई। यहां मानसिंह ने 1237 वोटों से जीत हासिल की। वहीं हार जीत का सबसे कम अंतर सावनभादों ग्राम पंचायत में रहा। यहां महेंद्र नागर 7 वोट से जीते। लाडपुरा पंचायत समिति में सबसे बड़ी जीत अलरिया जागीर ग्राम पंचायत में हुई। यहां प्रसन्न बाई 1069 वोट से जीतकर सरपंच बनी। जबकि प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत में मात्र 13 वोटो से जीतकर गुड्डी बाई सरपंच बनी। इटावा पंचायत समिति में सबसे बड़ी जीत गेंता ग्राम पंचायत में हुई। यहां दिग्विजय सिंह 1361 वोट जीतकर सरपंच बने। जबकि ख्यावदा ग्राम पंचायत में मात्र 8 वोट से जीतकर ग्यारसी लाल सरपंच बने। यहां देखें सरपंच चुनाव के नतीजे