कोटा.में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 2 पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच के लिए वोट डाले जा रहे है। गुरुवार को सरपंच व पंच पदों के लिए नामांकन भरे जा चुके है। दूसरे चरण में जिले खैराबाद व चेचट पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में कुल 355 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। 1 लाख 47 हजार से ज्यादा मतदाता 47 सरपंच व 505 वार्ड पंचों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। चेचट पंचायत समिति में सबसे ज्यादा सरपंच के दावेदार चेचट पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में 195 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। गुरुवार को 24 ग्राम पंचायतों में कुल 272 नॉमिनेशन भरे गए। जांच में 4 नामांकन रद्द हुए, 73 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार कुकड़ाखुर्द ग्राम पंचायत में चुनावी मैदान में है। जबकि सबसे कम 3 प्रत्याशी भटवाडा ग्राम पंचायत में है। देवलीकलां में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। खैराबाद मे 160 उम्मीदवार मैदान में खैराबाद पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायत में 160 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। सवसे ज्यादा 21 प्रत्याशी खैराबाद ग्राम पंचायत में है। जबकि सबसे कम 3 प्रत्याशी मायला ग्राम पंचायत में है। सलावदखुर्द में सरपंच पद के लिए 13 दावेदार भाग्य आजमा रहे हैं।