पंचायतीराज चुनाव के तहत आरक्षण की लॉटरी कोटा कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निकाली जाएगी। इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों का आरक्षण तय होगा। जिले में कुल 6 पंचायत समिति हैं। इनमें सामान्य के लिए 3, एससी-एसटी और ओबीसी के 1-1 पद आरक्षित होंगे। इनमें 47% पद महिलाओं के लिए होंगे। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। जिले में किस वर्ग के कितने प्रधान होंगे जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षण कोटा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण का कोटा लाडपुरा-17 पंचायत समिति वार्ड सुल्तानपुर- 21 पंचायत समिति वार्ड इटावा- 23 पंचायत समिति वार्ड चेचट- 17 पंचायत समिति वार्ड खैराबाद- 17 पंचायत समिति वार्ड सांगोद- 23 पंचायत समिति वार्ड