पंचायती राज संस्थाओं में कल दूसरे चरण में कोटा जिले में 6 जिला परिषद सदस्य व दो पंचायत समितियों में 34 पंचायत समिति मेंबर के लिए वोटिंग होगी। दूसरे चरण में करीब 1.47 लाख मतदाता 96 उम्मीदवारों में से जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। एक वोटर दो पदों के लिए मतदान करेगा। इसके लिए मतदान केंद्र पर दो ईवीएम होंगी। एक ईवीएम से वोट डालने के बाद मतदाता दूसरी ईवीएम से वोट डालेगा। मतदान दल आज रवाना होगा और शाम तक मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। सरपंच व पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद के इन वार्डो में होगी वोटिंग खैराबाद पंचायत समिति चेचट पंचायत समिति