कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गजेंद्र सिंह तंवर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर, रंगपुर रोड भदाना निवासी गजेंद्र सिंह (26) तुल्लापुरा नहर की पुलिया के पास गणेशजी के दर्शन करने गया था। इसी दौरान वहां एक युवक से उसका विवाद हो गया, जिस पर उसने चाकू से हमला कर दिया। हॉस्पिटल में भर्ती हमले में गजेंद्र के हाथ और पीठ पर घाव हुए हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोस्तों ने घायल गजेंद्र को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। झगड़ा होने पर चाकू से वार गजेंद्र ने बताया कि उसका असलम उर्फ छोटू से गाली गलौज करने को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने चाकू निकालकर वार कर दिया। गजेंद्र कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार स्थित साइकिल स्टैंड पर काम करता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।