कोटा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर दिया है। कोटा मंडल के कुल 41 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। नियुक्त एजेंट रेलवे स्टेशन पर काउंटर चलाकर यात्रियों को अनारक्षित टिकट (UTS) जारी करेंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल व न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदक जिस स्टेशन के लिए एप्लाई करना चाहता है, उसी जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। एक अभ्यर्थी केवल एक स्टेशन के लिए आवेदन कर सकता है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि यह नियुक्ति दो नोटिफिकेशन के तहत की जा रही है। 2 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी मंगलवार 5 मई दोपहर 1 बजे तक आवेदन कर सकता है। इन 35 स्टेशनों पर हो रही है भर्ती दूसरा नोटिफिकेश 3 अप्रैल को जारी किया गया था जिसके अनुसार 6 स्टेशनों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सोमवार 18 मई दोपहर 1बजे तक आवेदन कर सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म पूरी जानकारी के साथ पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर टेंडर सेक्शन में संपर्क कर सकते हैं। 6 स्टेशनों के लिए निकला था नोटिफिकेशन