कोटा में आध्या सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करवाया जा रहा है। इमें आयोजन के मुख्य संयोजक लोकेश शर्मा के सीए भाई समेत 11 जोड़ों का विवाह होगा। सनाढय आदिगौड़ ब्राहम्ण सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल से होगा. जो दो दिन चलेगा। मुख्य संयोजक लोकेश शर्मा ने बताया- एक नई पहल करते हुए शहर में पहली बार ऐसा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें न केवल आर्थिक रूप से कमजोर बल्कि संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार भी अपने बच्चों का विवाह इसी मंच पर करेंगे। सक्षम परिवार भी आगे आकर भागीदारी निभा रहे आयोजन समिति के अनुसार, यह सम्मेलन अपने आप में खास है। क्योंकि आमतौर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जोड़ा जाता है, लेकिन इस बार अच्छे और सक्षम परिवार भी आगे आकर इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। इससे समाज में समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।इस विवाह सम्मेलन में 11 जोडे़ भाग लेंगे। आयोजन में विवाह से जुड़ी सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होंगी। इस तरह होंगे कार्यक्रम 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे गणेश पूजन, 11 बजे हल्दी-मेहंदी और शाम 5 बजे संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 1 मई को सुबह 8 बजे निकासी, 10 बजे तोरण, 11 बजे आशीर्वाद समारोह, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार और 3 बजे विदाई कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से समाज में वर्ग भेद कम होगा और सामूहिक विवाह को लेकर बनी धारणा भी बदलेगी। सम्मेलन के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि विवाह एक सामाजिक संस्कार है, जिसे सादगी और सामूहिकता के साथ भी गरिमापूर्ण तरीके से निभाया जा सकता है।