कोटा में शाम होते-होते तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। स्टेशन रोड पर आंधी तूफान से साइन बोर्ड गिर गया। सोमवार को मौसम में हुए बदलाव के बाद अधिकतम पारा 4 डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि 2.6 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद फिर मौसम बदलने का अनुमान है। स्टेशन रोड पर साइन बोर्ड गिरने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी की सहायता से बोर्ड को साइड में करवा कर ट्रैफिक को बहाल करवाया गया। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा था। देखिए, कोटा में तेज अंधड़-बारिश की PHOTO'S बारिश से भामाशाह मंडी में खुले में रखे कट्टे भीगे दोपहर में आसमान में काली घटाएं और बादल छाए रहे। शाम करीब सवा 5 बजे के आसपास शहर के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। अचानक हुई बारिश से भामाशाहमंडी में खुले में रखे कट्टे भीग गए। मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।