कोटा शहर के सोगरिया गांव में बुधवार देर रात शिव मंदिर के पास 4 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद युवकों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम वनकर्मी वीरेंद्र सिंह और उनके साथियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि सोगरिया गांव में शिव मंदिर के पास खुले मैदान में बने माताजी के पंडाल के नजदीक एक मगरमच्छ देखा गया है। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा।