कोटा में स्थानीय समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक सशक्त जनमंच मिला है। इस मंच के माध्यम से कोई भी अपनी समस्या सीधे उन जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं जो उनकी परेशानियों को तुरंत हल कर सकते हैं। शहर में इस मंच का असर भी देखने को मिल रहा है और लोगों की लंबित समस्याओं का लगातार समाधान भी हो रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… 80 वर्षीय वृद्ध को भेजा 36 हजार का बिजली बिल रामपुरा के कैथूनी पोल रोड से कौशल किशोर जोशी ने बिजली के बिल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि केईडीएल ने इस माह उन्हें जो बिजली का बिल भेजा है उसकी देय राशि 36,374.06 रुपए है। बिल की इतनी बड़ी राशि देखकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे ने बताया कि संबंधित मीटर कनेक्शन नंदलाल संधानी के नाम पर है जबकि उनके पिता जी को रहते अभी कुछ समय ही हुआ है। उन्होंने इस त्रुटिपूर्ण बिल की समस्या का समाधान करने की अपील की है। एकमात्र महिला शौचालय का भी दरवाजा टूटा कोटा शहर के इंदिरा गांधी नगर, डीसीएम इलाके की सब्जी मण्डी में राधा कृष्ण मंदिर के सामने बने महिला शौचालय के टूटे दरवाजे की समस्या अशफाक ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि सब्जी मंडी में एकमात्र महिला शौचालय की हालत बहुत खराब है। इसका दरवाजा टूटा हुआ है, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा भी नहीं है। नगर निगम से अपील है कि इस शौचालय की मरम्मत करवा यहां सुविधाएं व्यवस्थित करवाएं। गांधी कॉलोनी में नालियों की सफाई बंद सोगारिया की गांधी कॉलोनी की गली नंबर 5 से नवनीत मीना ने नालियां की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि जब से निकाय चुनाव घोषित हुए हैं निगम कर्मचारियों ने सफाई करना ही छोड़ दिया है। न गलियां साफ हो रही हैं न ही नालियों का कचरा ही हटाया जा रहा है। मजबूरन लोगों को ही साफ–सफाई करनी पड़ रही है। इस समस्या का समाधान करवाएं। फूटी पाइपलाइन नहीं सुधारी, रास्ते में जलभराव सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूटी होने से पानी बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आने–जाने वाले राहगीरों के अलावा अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों–दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निगम कर्मचारियों को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। नवीन जैन ने फोन पर बताया कि बीच सड़क डाले इस पाइप में फंसकर कई लोग वाहन समेत गिरकर घायल हो चुके हैं। वहां से जानकारी के लिए फोन तो आए लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट के बाद जलने लगीं रोड लाइट्स टोटका चौराहा (अब बिरसा मुंडा चौराहा) से दुर्गाप्रसाद सिंह तंवर ने रोड लाइट्स खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि टोटका चौराहा से फोर लेन की तरफ जाने वाली रोड पर नाले के पार लगे सभी खम्भों पर रात को लाइट्स नहीं जलती हैं। करीब 90 फीसदी लाइट्स काफी समय से बंद पड़ी हैं। इस सड़क पर गड्ढे भी काफी हैं जिससे रात को अंधेरे में दिखाई न देने पर दुर्घटना की आशंका भी रहती है। समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने लाइट्स चालू कर समाधान करवा दिया। वार्ड 60 के पार्षद सुरेन्द्र राठौर बने ‘पब्लिक के स्टार’ रावतभाटा रोड, घोड़े बाबा सर्किल, गुमानपुरा से कपिल ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि घोड़ा बस्ती में हनुमान जी के मंदिर के पास लगी खम्भे की स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। अंधेरे के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 60 के पार्षद सुरेन्द्र राठौर के निर्देश पर निगम की टीम ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित