कोटा में ट्रक ड्राइवर से साढ़े 12 लाख की लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार एक आरोपी बलराम उर्फ बल्लू बूंदी जिले के सथूर गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी देवेश कोटा के बोरखेड़ा इलाके का रहने वाला है। बलराम उर्फ बल्लू पॉक्सो के मामले में 7 साल जेल काट चुका। कनवास थाना SI सुरेश कुमार ने बताया की 6 अप्रैल को फल सब्जी मंडी व्यापारी सुखलाल ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वो माल मंगवाने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी से गाड़ी मंगवाता है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से अंगूर मंगवाने के लिए शाम 5 बजे गाड़ी रवाना की। दुकान पर ठेकेदारी का काम करने वाले घनश्याम के हाथ से चीकू के कार्टून में अखबार के बंडल में 12 लाख 77 हजार रुपए गाड़ी में खलासी साइड के कोने में रखे थे। ये पैसे माल खरीदने के बाद किसान को देने थे। शाम 5 बजे गाड़ी रवाना हुई। 6:30 बजे ट्रक ड्राइवर जितेंद्र ने फोन करके बताया कि किसी ने चलती गाड़ी में रस्सी काट दी है। इसके आधे घंटे बाद गाड़ी मालिक ने बताया-अज्ञात बदमाश दरा में कार्टन फेंक कर गाड़ी से पैसे लूट कर ले गए हैं। जिस पर गाड़ी मालिक के साथ दरा पहुंचा। आरोपियों की सीसीटीवी से हुई पहचान ट्रक ड्राइवर ने बताया दो बाइक पर चार-पांच बदमाश आए। एक ने गाड़ी के ऊपर चढ़कर कार्टून फेक और गाड़ी में रखे पैसे लेकर भाग गया। उनमें से एक के पास चाकू भी था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। संदिग्ध बदमाशों की पहचान की। कोटा से ही रेकी की थी सायबर सेल के ASI भूपेन्द्र हाडा व डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल मोरमुकुट सिंह के इनपुट पर बलराम को बूंदी जिले के सथूर से पकड़ा, जबकि देवेश को कोटा के बोरखेड़ा इलाके से पकड़ा। पूछताछ में सामने आया लूट में शामिल एक बदमाश फल सब्जी मंडी में काम करता है। उसको पता था की गाड़ी में पैसे रखे जाते हैं। जिसके पास बदमाशों ने कोटा से ही रेकी की, और वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारआरोपियों की शिनाख्त करवाई जाएगी।