जोधपुर में आज भी आंधी-बारिश का अर्लट जारी किया गया है। वहीं शनिवार सुबह दोबारा हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। कई इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश चलती रही। इधर, शुक्रवार को हुई बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया था और जाम की स्थिति बन गई थी। शनिवार को भी कई कॉलोनियों में हालात वैसे ही थे। अब भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आज भी शहर में बारिश की संभावना जताई है। बारिश से गिरा तापमान शुक्रवार को शहर में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कल सुबह 8:30 बजे से आज सुब​ह 8:30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है। गौरतलबब है कि इससे पूर्व उमस से काफी परेशानी हो रही थी। इस बारिश के बाद लोगों को राहत भी मिली है। सामान्य से 10 प्रतिशत कम हुई बारिश जोधपुर में 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दिन तक 116.6 एमएम बारिश होनी थी। जो अब तक 105.2 एमएम ही हुई है। आगे क्या-दो दिन अलर्ट फिर सामान्य होगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी रविवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना जताई है। इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा। अनुमान है कि 30 जुलाई को दोबारा मानसून बदलेगा और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।