बूंदी के नैनवां क्षेत्र में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के आगामी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग (16 से 23 मई) की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय दौरे से बढ़ी सक्रियता कोटा विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद और विभाग सह-संयोजक लक्की चोपड़ा ने नैनवां नगर सहित बामनगांव, बंबूली, रजलवाता, जजावर, दुगारी और बॉसी क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की समीक्षा की और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। प्रशिक्षण से होगा सर्वांगीण विकास बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद ने कहा कि संगठन के प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता को इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की बौद्धिक क्षमता, शारीरिक दक्षता और निर्णय लेने की समझ का विकास होता है। साहसिक कौशलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण बजरंग दल विभाग सह-संयोजक लक्की चोपड़ा ने प्रशिक्षण वर्ग की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें कार्यकर्ताओं को दंड संचालन, खड्ग संचालन और लक्ष्य भेद जैसे साहसिक कौशल सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने के साथ समाज सेवा के लिए तैयार करता है। कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी इस दौरे के दौरान जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, प्रखंड मंत्री पवन गौतम, प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, सह-संयोजक पारस जांगिड़, गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र देओल, सुरक्षा प्रमुख अशोक नागर, सोनू सैनी और शिवांश भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां