राजस्थान में अर्नब चक्रवात के असर से 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोटा में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। देर रात से हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग ने हाड़ौती संभाग ( कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा में गुरुवार क आसमान में बादल छाए रहने से बारिश जैसा माहौल बना रहा। रात को तेज हवाएं चली। अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम पारा 5 डिग्री बढ़कर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी प्रशासन की किसानों से अपील मौसम में बदलाव को देखते हुए मंडी प्रशासन ने किसानों को तिरपाल साथ लाने व खुले में फसलों को नहीं रखने की सलाह दी है। ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया इधर, नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया है। नवनेरा बैराज से 1100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। जिसे रात 11 बजे बढ़ाकर 1500 क्यूसेक किया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बैराज का लेवल 216.200 मीटर है।