कोटा जिला परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। जिला परिषद के 25 में से 15 वार्डों में कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि वार्ड 25 में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी से है। वार्ड 25 में कांग्रेस प्रत्याशी का नॉमिनेशन खारिज हो चुका है। वार्ड 13 में पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा के पोते संभव वर्मा का मुकाबला भाजपा कनवास मंडल प्रभारी कौशल कुमार सोनी से है। संभव वर्मा पहले जिला परिषद सदस्य रह चुके। कौशल कुमार सोनी पहले पंचायत समिति सदस्य रह चुके। वहीं वार्ड 5 में पूर्व सरपंच और स्टूडेंट के बीच मुकाबला है। भाजपा की पूजा सुमन चेचट ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी कुशवाह बीए तक पढ़ी हैं। शिवानी ने अपने शपथ पत्र में स्टूडेंट लिखा है। वार्ड 21 से दोनों प्रत्याशी दुकानदार वार्ड 21 में चुनाव लड़ रहे भाजपा व कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी दुकानदार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देशराज बैरवा 12वीं तक पढ़े हैं। खेती के साथ ई-मित्र संचालक भी हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी बल्लू जाटव बीएससी तक पढ़े हैं। दुकान चलाते हैं। कांग्रेस और भाजपा ने इस बार नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी की पत्नी व दो उप प्रधानों और सरपंचों को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने देहात अध्यक्ष की पत्नी, पूर्व प्रधान व उप प्रधान को मैदान में उतारा है। कोटा जिला परिषद के 25 वार्ड में ये प्रत्याशी आमने-सामने