कोटा जिला परिषद के चुनाव में नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। 8 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन वापस लेने के बाद अब 25 वार्डों में कुल 63 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें कांग्रेस-बीजेपी के 49 कैंडिडेट के अलावा 14 निर्दलीय/आप पार्टी के प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। 25 वार्डों में 14 निर्दलीय चुनावी मैदान में है। इनमें 3 कांग्रेस के व 2 भाजपा के बागी है। 11 वार्डों में एक -एक निर्दलीय, वार्ड नंबर 14 में सबसे ज्यादा तीन निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इन्होंने ने नॉमिनेशन वापस लिया वार्ड 1 से हितेंद्र नागर, मनीष चौधरी, वार्ड 11 से हरिनारायण ने नॉमिनेशन वापस लिया। हरिनारायण ने बीजेपी और निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था। वार्ड 14 से आप पार्टी के हरिओम, वार्ड 16 से प्रेमलता और ममता बाई, वार्ड 19 से हेमलता व वार्ड 21 से सुनील महावर ने नॉमिनेशन वापस ले लिया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर को होगी। पिछले चुनाव तक थे 23 जिला परिषद वार्ड पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे। अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव हैं। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।