ब्यावर में सामरिया कॉलोनी के श्री कोटड़िया धाम में भेरू बाबा मित्र मंडल ने धार्मिक कार्यक्रम किया। इसमें श्रद्धालुओं ने 151 फीट लंबी चुनरी और ध्वज चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। रात में धाम परिसर में भजन संध्या हुई। मध्यप्रदेश के भजन गायक युवराज वैष्णव और भीलवाड़ा के दीपक तिजारा ने एक से बढ़कर एक भजन गाए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्री कोटड़िया धाम में एक विशाल भंडारा भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। भंडारे की व्यवस्थाओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।