कोटपूतली बहरोड जिले की 238 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1000 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। दैनिक भास्कर न्यूज एप ने गांव-गांव जाकर ये जाना कि कहां कितने दावेदार हैं। कई गांवों में सरपंच पद के लिए 5-5 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं, कुछ जगहों पर एक ही नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में दूसरे चरण (30 अक्टूबर) और तीसरे चरण (5 नवंबर) में मतदान होगा। इन चरणों में कुल 238 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। अभी दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं। ये भी पढ़ें- पहले चरण में सरपंच-पद के 10 हजार से ज्यादा दावेदार: जानिए 3314 पंचायतों में मैदान में किसने ठोकी ताल, पहली बार भास्कर एप पर सभी चेहरे