कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसमें कोटपूतली, पावटा, नारायणपुर और बानसूर पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 4 पंचायत समिति क्षेत्रों में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। वोटिंग के लिए कुल 442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।