कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए की है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग जयपुर के आयुक्त ऋषभ मंडल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और आम लोगों की सुविधा के लिए कोटपूतली कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ बनाया गया है। लोग चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए इस प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं। पर्यवेक्षक से बात करने के लिए नंबर 01421-299177 तय किया गया है।