पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत कोटपूतली बहरोड जिले में दूसरे और तीसरे चरण में होंगे आज दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोटपूतली पंचायत समिति पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए। बानसूर में दो प्रत्याशियों ने तीन, नारायणपुर में एक ने नामांकन दाखिल किया है। पावटा में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 2 नामांकन जमा हुए, जिनमें 1 पार्टी सिंबल और 1 निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन शामिल है। सुबह 11 से 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं पर्चा नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित रहा। प्रथम चरण के तहत 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए जाएंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी उपखंड कार्यालय में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की कार्रवाई जारी रहेगी।