कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार ड्राइवर सहित एक महिला की मौत हो गई। हादसे में अन्य 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक को जयपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे पनियाला थाना के मौलाहेड़ा गांव के पास हुआ। पहले देखें हादसे से जुड़ी PHOTOS लेन चेंज करते समय ऊपर चढ़ा ट्रेलर एएसपी सतवीर सिंह ने बताया - ट्रेलर कोटपूतली से दिल्ली की ओर जा रहा था। कार सवार भी उसी तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आगे जाम होने के कारण कार सवार लेन चेंज कर रहा था, इस दौरान मौलाहेड़ा पुलिया से आ रहा ट्रेलर बेकाबू होकर कार के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला और बीच हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। कार में जितेंद्र (50), उनकी पत्नी पूजा (48), बेटी वेदांशी (18) और बेटे भव्य के साथ जा रहे थे। साथ ही उनके छोटे भाई नितेश की पत्नी सीमा (मृतक), बेटी सलोनी (16) और बेटा कुंज भी थे। इसके अलावा सबसे छोटे भाई उमेश का बेटा प्रियांश(10) भी परिवार के साथ था। जितेंद्र, नितेश और उमेश तीनों भाई कोटपूतली में किराना की दुकान चलाते हैं। 2 की मौत,1 जयपुर रेफर सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टरों ने ढाणी मोतीवाली, गोशाला रोड कोटपूतली निवासी अंकित सैनी पुत्र मुकेश सैनी और कार सवार महिला सीमा गुप्ता (42) को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में पूजा (48), वेदांशी (18), सलोनी (16),जितेंद्र (50) ,भव्य (10), प्रियांश(10) और कुंज घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रियांश को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया। मृतकों के शव अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पनियाला थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। फरवरी में होनी थी शादी मृतक ड्राइवर अंकित के परिजनों ने बताया - घर में सबसे बड़ा बेटा एकमात्र कमाऊ बेटा था। पिता बीमार रहते हैं और मां मजदूरी करती है। अंकित की अगले साल फरवरी में शादी तय थी। ये खबर भी पढ़ें जयपुर में परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, मां के पैर टूटे; ट्रेलर के 5 चालान पेंडिंग जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर टूट गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए। एक बच्चे के शव के दो टुकड़े हो गए। सभी लोग नाले में गिर गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)