कोटपूतली शहर के बानसूर रोड पर राजकीय गर्ल्स स्कूल के सामने देर रात राजस्थान रोडवेज की बस और एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक जयपुर रेफर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सरकारी बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।